उदयपुर के करपट में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एचआरटीसी परिचालक ज्ञान सिंह की हुई मौत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केलांग, 02 जुलाई

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर के करपट इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां सुबह करपट के धांधल नाले के समीप हिमाचल परिवहन निगम के परिचालक की हाथ मुंह धोते समय अचानक ऊपर से पत्थर गिरा जो सीधे उनके सिर पर लगा गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद उनका पार्थिव शरीर केलांग अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है इसके बाद शब को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास भेजा जाएगा। परिचालक की पहचान ज्ञान सिंह गांव कथोन, लड़भडोल जोगिन्द्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

इस दुखद घटना पर विधायक अनुराधा राणा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी और स्वास्थ्य विभाग को पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने  हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक स्वर्गीय ज्ञान सिंह के केलॉंग डिपो पर तैनात ड्यूटी के दौरान हुई दुखद दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई यह दुखद दुर्घटना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *