सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 02 जुलाई
भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू द्वारा 03 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे देव सदन सभागार कुल्लू में पांचवी कक्षा तक के बच्चों की कुल्लवी बोली में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कुल्लवी बोली में कुल्लू की वेशभूषा, खानपान, रीति-रिवाज तथा सांस्कृतिक धरोहरों में से किसी भी विषय पर दो से तीन मिनट तक बोलने के लिए समय दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।











