ज़ी मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित समृद्धि संवाद कार्यक्रम के दौरान एनएचपीसी पारबती-II पावर स्टेशन को किया सम्मानित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नगवाई, कुल्लू : 10 जुलाई

शिमला के होटल पीटरहॉफ में 09 जुलाई को ज़ी मीडिया द्वारा आयोजित “समृद्धि संवाद” कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। पार्बती-II पावर स्टेशन की ओर से उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अरविंद कौशिक ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह सम्मान प्राप्त किया।

पावर स्टेशन ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और सतत विकास (SD) पहलों के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और शिक्षा संवर्धन पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, शिमला के विधायक हरीश जनार्था और शिमला के महापौर सुरिंदर चौहान सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की अपनी प्रतिभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *