Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 08 जुलाई
जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल (कुल्लू) में कक्षा छठी, सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो जिला कुल्लू के मूल निवासी हों तथा वर्तमान में जिला कुल्लू के किसी मान्यता प्राप्त (सरकारी अथवा गैर-सरकारी) विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हों।
अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सहित) के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/ nvs के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल, जिला कुल्लू के कार्यालय के मोबाइल नंबर 94185-38510 पर संपर्क कर सकते हैं।










