ग्रामीण युवाओं ने खुद ही बना डाली नाले में पुलिया

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के बरोट में भीषण बाढ़ आने के कारण बरोट-मियोट सड़क मार्ग के नाग नाला पर बनी पुलिया बह गई थी, उस जगह पर गांव खलैहल, छोटी झरवाड व मियोट गांव के युवाओं ने श्रम दान कर एक लकडी की पैदल चलने वाली पुलिया बना कर मिसाल कायम की है।

उल्लेखनीय है कि नाग नाला में पुलिया बह जाने के बाद विभाग ने नाले में पक्का डंगा लगा कर उस भाग पर पुलिया बनाने के बजाए चौडी कंकरीट डालकर उस भाग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। लेकिन बरसात के मौसम में नाग नाला में पानी का बहाव बढ़ जाने से मियोट के नौनिहालों सहित लोगों को नाला में आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए खलैहल पंचायत के प्रधान सुभाष चंद ठाकुर की अगुवाई में खलैहल पंचायत के युवा रमेश कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य तवारू राम, विजय, रागी राम, अमरनाथ, धर्मेद्र, दिनेश कुमार, मदन, रवि, ओम, मियोट के राजकुमार, दलीप सिंह, छोटी झरवाड के चन्द्रशेखर व शिवओम ने श्रम दान कर लकड़ी की पुलिया बना कर मिसाल कायम की है। इस पैदल पुलिया के बन जाने से खलैहल पंचायत के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। समाज में जन सहयोग से जनहित के कई कार्य हो सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *