अश्वनी कुमार ने परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी), केलांग का संभाला कार्यभार 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 10 जुलाई
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के अधिकारी अश्वनी कुमार ने आज परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी), केलांग के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अश्वनी कुमार इससे पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), कुल्लू के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों में उनके अनुभव का लाभ अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के विकास कार्यों को मिलेगा।
कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *