रंगमंच : संगीत नाटक अकादमी नाट्योत्सव में देश भर में 15 जुलाई को लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा 150 नाट्य प्रस्तुतियों का करेगा प्रदर्शन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 जुलाई
नाट्योत्सव में देश भर के युवा निर्देशकों के नाटकों की लगभग 150 नाट्य प्रस्तुतियों का प्रदर्शन एक साथ 15 जुलाई मंगलवार शाम छह बजे सारे भारत में अलग अलग स्थानों पर किया जाएगा।
इन नाट्य प्रस्तुतियों की लाइव स्ट्रीमिंग भी संगीत नाटक अकादमी तथा नाटक प्रस्तुत करने वाली संस्था के फेसबुक पेज पर होगी।
हिमाचल प्रदेश से ही दो युवा नाट्य निर्देशकों क्रमशः रेवत राम विक्की तथा परमानंद पिंकु द्वारा अपनी अपनी नाट्य संस्थाओं की ओर से नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
रेवत राम विक्की की कुल्लू के भुंतर स्थित संस्था नाट्यश्रेष्ठ द्वारा कुल्लू के स्वतंत्रता सेनानी नाथू राम पर आधारित नाटक ” नाथू राम शेरदिल” भुंतर स्कूल के मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
वहीं परमानंद पिंकु की संस्था जो मंडी जिला के हानोगी की है और कुछ वर्षों से सक्रिय रूप से कुल्लू के शमशी क्षेत्र में रंगमंच कार्य कर रही है। उसके द्वारा नाटक ” स्वतंत्रता संग्राम” का खंड शिक्षा अधिकारी शमशी के सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा।
इन नाटकों में काम कर रहे युवा रंगकर्मी तथा दोनों युवा निर्देशक इन प्रस्तुतियों को लेकर उत्साहित हैं और इनकी सफलता के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *