सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के ग्राम पंचायत खलैहल के महिला मंड़ल मियोट ने स्वच्छ भारत मिशन जारी रखते हुए अपने गाँव के अंदर व आसपास के पैदल चलने वाले रास्तों पर उगी झाड़ियों को काट कर साफ-सुथरा बनाया। महिला मंडल मियोट की प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में 23 महिलाएं एक चुनिदा स्थान पर एकत्रित होकर सभी ने एक जुटता के साथ गांव के रास्तों को साफ किया।
प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ महिला मंडल की उपप्रधान मोनिका देवी, सचिव रीना देवी, सहसचिव पवना देवी, कोषाध्यक्ष ज्योति देवी, सलाहकार रीनू देवी तथा गीता देवी सहित रामकली देवी, मियोट वार्ड सदस्य सीता देवी, कृष्णा देवी, आमी देवी, चमारी देवी, सुनीता देवी, फूलमा देवी, प्रेमी देवी, पलक ठाकुर, भ्रेपति देवी, सीता देवी, मंजू देवी, शिला देवी, निशा देवी, रोशनी देवी, आरजू देवी व कौशल्या देवी महिलाओं ने गाँव के सभी रास्तों में उगी घास व झाड़ियों को काटकर नष्ट किया तथा बारिश के कारण रास्तों पर जमी कीचड़ को भी साफ किया।
प्रधान सुनीता देवी तथा बार्ड सदस्य सीता देवी की कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन को जारी रखते हुए गत कई वर्षों से हर माह में एक बार महिला मंडल की महिलाएं गांव के रास्तो, गलियों व बावडियों की सफाई करती आ रही है और साथ ही जानलेवा जैसे चिट्टे नशे के बारे में लोगों को जागरूक करती आ रही है ताकि हमारी युवा शक्ति इस दलदल में न फंसे। खलैहल पंचायत के प्रधान सुभाष ठाकुर तथा उपप्रधान भागमल ठाकुर ने महिला मंडल की खूब प्रशंसा करते हुए इसी तरह भविष्य में भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।











