बरोट पंचयात ग्रामसभा में विभिन्न समस्याओं को निपटाने के लिए अहम निर्णय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की ग्राम पंचायत बरोट मे ग्राम सभा की बैठक के दौरान सर्व सम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान हीना देवी ने की जिसमें पंचायत से सात गाँवों के अढ़ाई सौ महिला – पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस ग्रामसभा की बैठक में बरोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त सरकारी संस्थानों सहित छोटाभंगाल घाटी में स्थित महाविद्यालय मुल्थान में खाली चले रहे प्रधानाचार्य,  प्राचार्यो, प्रोफेसरों तथा अध्यापकों के खाली चल रहे पदों को तुरन्त भरने के बारे में प्रस्ताव पारित कर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रेषित किया गया। क्षेत्र के केन्द्र स्थल बरोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों के एक वर्ष  से खाली चल रहे पदों के बारे में भी स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल को प्रस्ताव भेजा गया।

बरोट पंचायत की प्रधान हीना देवी ने कहा कि पंचायत में होने वाली विभिन्न समस्यायों के लिए कमेटीयों का गठन किया  जाएगा।  एंटी चिट्टा, बाहर से आने वाले फैरी वाले, पुस्तकालय संचालन, एफ आर कमेटी, आपदा प्रबन्धन, प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों के रखरखाव तथा फैल रहे प्लास्टिक व अन्य प्रकार के कूड़े – कचरे जैसी संमस्याओं को सुलझाने के लिए कमेटीयों का गठन किया जाएगा। बरोट – घटासनी सडक मार्ग के बीच टिक्कन से बरोट सडक मार्ग में जगह – जगह पड़े गहरे गड्डों को भरने के लिए मात्र मिटटी डाली जा रही है उसमें गटका डालने बारे सम्बन्धित विभागों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

पंचायत प्रधान हीना देवी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए ने कहा कि लोगों की हर सुविधा के लिए भरसक प्रयास करेंगें। इस मौके पर पंचायत सचिव श्रवण कुमार, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता देवी, उपप्रधान राजकुमार, बरोट बार्ड की बार्ड सदस्य ममता देवी, कहोग बार्ड के बुद्धि सिंह, थुजी बार्ड प्रथम की मीरा देवी, थुजी बार्ड द्वितीय के नन्द लाल, ढरांगण बार्ड के राजेन्द्र कुमार, तरवाण बार्ड की पूनम तथा काव बार्ड की बार्ड सदस्य कृष्णा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *