छोटाभंगाल के छेरना–पोलिंग पुल से जान जोखिम में डालकर मजबूरन कर रहे आवाजाही

Listen to this article

 सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के दुर्गम छोर पोलिंग व स्वाड़ पंचायत के समस्त ग्रामीणों की सुविधा के लिए लम्बाडग नदी में लगभग बीस वर्ष पूर्व छेरना–पोलिंग को जोड़ने वाला पैदल बना हुआ है। गत वर्ष भारी बारिश के कारण लोहे से बने पिलर के पीछे का एक तरफ से लगभग दस मीटर का भाग बह जाने से गहरी खाई बन चुकी है, जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बीडीसी की पूर्व उपाध्यक्षा प्रीति ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य श्याम सिंह, स्वाड़ पंचायत की पूर्व प्रधान गुड्डी देवी, बार्ड सदस्य कलू राम व प्रवीण कुमार ने बताया कि लम्बाडग नदी को आरपार करने के लिए दुसरा अन्य कोई भी रास्ता नहीं है। पंचायत के लोगों ने पिलर के सहारे एक लोहे की सीढ़ी खड़ी कर रखी है। लोगों को जान जोखिम में डालकर मज़बूरन इस सीढ़ी से आवाजाही करनी पड़ रही है।

उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में आमा लोग, बच्चे व बूढ़े बुज़ुर्ग पुल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बैजनाथ के विधायक व लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त पुल के एक किनारे के भाग को तुरंत ठीक किया जाए।                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *