सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी की ग्राम पंचायत खलैहल के महिला मंडल की महिला मंडल ने एक बैठक संपन्न हुई। महिला मंडल की प्रधान उषा दैवी की अगुवाई में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांव के रास्तों की साफ – सफाई कर गांव के रास्तों को स्वच्छ बनाया गया।
इस सफाई अभियान में खलैहल बार्ड की सदस्य नीतू ने बढ चढ कर भाग लिया। इस सफाई अभियान में महिला मंडल खलैहल की उपप्रधान वीना देवी, सचिव माया देवी, शकुन्तला, गुडी देवी, रामप्यारी, सुनापती, कमला देवी, जानकी देवी, सरला देवी, नागण देवी, प्यारकली तथा अंजली दैवी ने सामुहिक रूप से खलैहल गांव के रास्तों की सफाई की।
महिला मंडल प्रधान उषा देवी ने कहा कि महिला मंडल की महिलाएं माह में एक बार नियमित बैठक करती है ओर गांव में गलियों व रास्तों की साफ-सफाई समय-समय पर करती रहती है। इसके साथ साथ चिट्टा, शराब तथा चरस आदि जानलेवा जैसे नशे के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठाती रहती है।
महिला मंडल के इस कार्य के लिए स्थानीय पंचायत के प्रधान सुभाष चंद ठाकुर व उपप्रधान भागमल ठाकुर ने महिला मंडल खलैहल की खूब प्रशंसा की है ओर हर गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया।










