चौहार घाटी में मेरा वन, मेरा मन अभियान के तहत धमच्याण गांव में किया वृक्षारोपण 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

मेरा वन, मेरा मन अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत द्रंग विधानसभा क्षेत्र के धमच्याण गांव में मेरा वन, मेरा मन अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले पीपल एवं बेलपत्र के पौधों की विधिवत पूजा – अर्चना की गई तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर द्रंग क्षेत्र के समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी उदयनंद शर्मा ने कहा कि इस दौरान पीपल के पौधों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने स्वयं फेंसिंग की व्यवस्था कर पर्यावरण एवं अपनी धार्मिक आस्था के प्रति अपनी जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लक्की ठाकुर, राज कुमार, शुभकरण दास, ध्यान सिंह, पवन कुमार, राहुल, काकू, बबली देवी, श्यामकली, पातू देवी, काली देवी, बूढ़ी देवी, हेमराज ठाकुर, धर्मेंद्र, समस्त महिला मंडल, नव कन्याओं एवं सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *