इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं तथा डाकघर के माध्यम से पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र करा सकेंगे सत्यापित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 16 जुलाई

हिमाचल प्रदेश सरकार के वित विभाग (कोष, लेखा एवं लाटरीज) के निर्देशानुसार राज्य सरकार के पेंशनभोगियों की सुविधा हेतू इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन हेतू अधिकृत एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है।

जिला कोषाधिकारी कुल्लू रविंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य सरकार के समस्त पेंशनभोगी लोकमित्र केन्द्रों एवं बैंको के अतिरिक्त इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं तथा डाकघर के माध्यम से भी अपना जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित कर सकते है साथ ही द्वारा उपलब्ध डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के माध्यम से भी पात्र पेंशनभोगी अपने घर पर भी यह सुविधा उपलब्ध कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ एवं सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें अनावश्यक यात्रा एवं असुविधा का सामना न करना पड़े।

ठाकुर ने कुल्लू ने जिले के सभी राज्य सरकार के पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक / डाकघरों के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से सत्यापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *