बीज गांव योजना के तहत किसानों को वितरित करेंगी गुणवत्तायुक्त व पारंपरिक बीज, जैविक एवं उन्नत खेती के सिखाएगी गुर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के थल्टूखोड़ में स्थित सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एण्ड एक्शन द्वारा सरकार द्वारा चलाई गई बीज गांव योजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की ग्राम तरैला, ग्राम पंचायत टिक्कर डाकघर बल्ह तहसील पधर  जिला मण्डी हिमाचल प्रदेश में बीज गांव का गठन किया गया।

संस्था प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि बीज गांव योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को गुणवत्तायुक्त पारंपरिक बीज उपलब्ध करवाना, जैविक एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय दोगुनी करना है।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हिमआरआरए पदम श्री नेकराम शर्मा व परियोजना निदेशक, आत्मा परियोजना का तकनीकी सहयोग लिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए गांव स्तर पर एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

यह कमेटी बीज उत्पादन, भंडारण, वितरण तथा किसानों को प्रशिक्षण देने में सहयोग करेगी और बीज गांव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कौंडल ने कहा कि बीज गांव के माध्यम से तरैला गांव आत्मनिर्भर बनेगा।

यहां उत्पादित गुणवत्तायुक्त बीज न केवल गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों के किसानों को भी उपलब्ध होगा। संस्था का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे।

इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त द्वारा ने लोगों को इस योजना के विभिन्न आयामों से अवगत करवाया तथा इससे सम्बन्धित बहुत सारी जानकारी सांझा की। पंचायत प्रतिनिधि, आत्मा परियोजना के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *