सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, जोगिंदर नगर : 19 जुलाई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोहग, जोगेंद्रनगर में 21 जुलाई को विभिन्न पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आटोमोटिव पार्ट्स निर्माता कंपनी हाईवे रूप इंडस्ट्री लिमिटेड लुधियाना राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, वेल्डर, फिटर, टर्नर एवं वायरमैन ट्रेड्स में उत्तीर्ण प्रशिक्षु साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को लुधियाना स्थित प्लांट में 12 महीने का संरचित आन-द-जाब औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत मासिक स्टाइपेंड 14,383 रुपये देय होगा।
उन्होंने अभ्यर्थियों से मूल शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्र व अन्य सभी दस्तावेज सहित 21 जुलाई को प्रात साढ़े नौ बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोहग, जोगेंद्रनगर में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।












