छोटा भंगाल में ऊहल नदी पर जुग सेऊ  पुल के पुनर्निर्माण के लिए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के कोठी कोहड़ पंचायत के अंतर्गत अंग्रेजों के समय का लगभग अस्सी वर्ष पूर्व बना जुग सेऊ में पैदल चलने योग्य पक्का पुल इस वर्ष आठ मई को मुसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से टूटकर उहल नदी में समा गया। पुल के दूसरी तरफ एक मात्र रूलिंग गाँव पड़ता है। रूलिंग गाँव के बच्चे हर दिन चार किलोमीटर दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी कोहड़ में शिक्षा ग्रहण करने जाते है।

रूलिंग गाँवों के लोगों को कोठी कोहड़ हर दिन किसी न किसी कार्य के लिए आना जाना पड़ता है। पुल के टूट जाने से रूलिंग गाँववासीयों का  लगभग चार माह से सम्पर्क टूट गया है और गाँवों से बाहर आवाजाही भी बंद गई है। स्थानीय विधायक व प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवाने के आवजूद भी इस पुल के निर्माण की अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

कोठी कोहड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान प्रेम चंद, पूर्व उपप्रधान रूप लाल तथा प्रेम चंद, मदन लाल तथा बड़ा ग्रां पंचायत के राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार व राकेश कुमार ने गाँव के लोगों सहित तहसीलदार मुल्थान हरीश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रूलिंग गाँव के लोगो की सुविधा के लिए जल्द से पुल का पुनर्निमाण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *