जिला कुल्लू के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में प्रवक्ता के खाली पदों को भरने पर शिक्षा मंत्री और एपीएमसी अध्यक्ष का जताया आभार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सैंज, कुल्लू : 21 जुलाई

कुल्लू जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीजीटी नॉन-मेडिकल और प्रवक्ता इतिहास के पदों पर स्टाफ भेजे जाने पर ग्राम पंचायत कनौन ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

सैंज के कनौन पंचायत प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि पाठशाला कनौन में इन दोनों पदों के खाली होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विशेषकर नॉन-मेडिकल और इतिहास विषयों में बच्चों को नियमित अध्यापक न मिलने से दिक्कतें आ रही थीं। जिस पर उन्होंने एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मिया के नेतृत्व में इस मसले को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष रखा तो उन्होंने तत्काल इन खाली पदों को भरने के आदेश जारी किए।

कहा कि अब नए स्टाफ की तैनाती के बाद स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी और बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में भी छात्रों को मदद मिलेगी।

ग्राम पंचायत कनौन के प्रधान प्रीतम सिंह व पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस सहयोग के लिए पूरा गांव शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मिया का सदैव आभारी रहेगा।

प्रधान प्रीतम सिंह व प्रतिनिधियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *