कुल्लू मुख्यालय के शिशामाटी बाईपास मार्ग 25 व 26 जुलाई को रहेगा बंद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 21 जुलाई

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने शिशामाटी बाईपास मार्ग पर अपशिष्ट जल की निकासी के लिए ह्यूम पाइप बिछाने के कार्य को देखते हुए 25 एवं 26 जुलाई, 2026 को उक्त मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी ने कार्य करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टिव टेप, ब्लिंकर तथा अन्य आवश्यक यातायात सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएं, ताकि आम जनता एवं कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस अधीक्षक, उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यातायात का समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को न्यूनतम असुविधा हो।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 25 एवं 26 जुलाई को शिशामाटी बाईपास मार्ग का उपयोग करने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *