कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने दिए दिशा निर्देश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 21 जुलाई

​जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त ने सभी पेयजल योजनाओं में तुरंत क्लोरीनेशन सुनिश्चित करना, ​जल भंडारण टैंकों की वैज्ञानिक तरीके से नियमित सफाई। तथा ​पेयजल स्रोतों और आपूर्ति की गुणवत्ता की निरंतर जांच और निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने ​प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती और नियमित निगरानी रखने के साथ ​आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियों का वितरण और उनके सही उपयोग की जानकारी देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।​मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि अनुसार, जल शक्ति विभाग के साथ प्रभावित क्षेत्रों का डेटा साझा कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की है  कि ​उबला या सुरक्षित पानी का प्रयोग करें अथवा पूरी तरह शुद्ध पानी ही पिएं। भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोएं। खुले में बिकने वाले कटे फल या अस्वच्छ भोजन से बचें तथा भोजन व पानी को ढककर रखें। कहा कि लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करेंआंखों/त्वचा का पीला पड़ना, गहरे रंग का मूत्र, भूख न लगना, उल्टी या बुखार जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *