सिक्किम के तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना में अब तक सुरंग में फंसे 25 कर्मियों में से 13 मृतकों के शव बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

फरीदाबाद, हरियाणा : 22 जुलाई

एनएचपीसी की दक्षिण सिक्किम स्थित तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन हेड रेस टनल (एचआरटी) में बचाव अभियान निरंतर जारी है। यह अभियान जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनएचपीसी, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (पीईएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, स्थानीय प्रशासन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से चौबीसों घंटे संचालित किया जा रहा है।

सुरंग के भीतर फंसे 25 कर्मियों में से अब तक 13 मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष कर्मियों का यथाशीघ्र पता लगाकर उन्हें बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एनएचपीसी का शीर्ष प्रबंधन घटनास्थल पर उपस्थित है तथा सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी एवं समन्वय कर रहा है।

इस दुखद घटना में मृतकों के प्रत्येक निकटतम परिजन को एनएचपीसी द्वारा ₹ 5 लाख की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) प्रदान की जाएगी।

एनएचपीसी इस दुखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *