कुल्लू के आनी में आयकर जागरूकता शिविर आयोजित, व्यापारियों व करदाताओं को किया जागरूक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी (कुल्लू)

उपमंडल मुख्यालय आनी में बुधवार को आयकर कार्यालय रामपुर बुशहर की ओर से एक दिवसीय आयकर जागरूकता शिविर एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व्यापरियों के अलावा ट्रक ओपेरेटर व टैक्सी ओपेरेटर ने बढ़चढ़कर भाग लिया. शिविर की अध्यक्षता आयकर अधिकारी देवा सिंह नेगी ने की।

इस शिविर का उद्देश्य व्यापारियों एवं करदाताओं को आयकर रिटर्न (आईटीआर) समय पर एवं सही तरीके से दाखिल करने के साथ-साथ कर संबंधी नियमों और दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
आयकर अधिकारी रामपुर बुशेहर देवा सिंह नेगी ने बताया कि यह आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त आयकर आयुक्त, शिमला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने करदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी के साथ आयकर रिटर्न दाखिल करने और कर कानूनों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने आयकर अधिनियम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया , आवश्यक दस्तावेजों तथा विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रिटर्न भरते समय गलत डिडक्शन अथवा छूट का दावा करने से बचने, स्वमूल्यांकन कर के बजाय अग्रिम कर समय पर जमा करने के महत्व, शिकायत निवारण तंत्र तथा करदाताओं के अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और करदाताओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही उनका समाधान किया। साथ ही करदाताओं की विभिन्न कर संबंधी शंकाओं का समाधान कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इस अवसर पर आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक अमित नेगी, व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल, उप प्रधान फकीर चंद वर्मा, महासचिव ज्ञान शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मल्होत्रा, भारत भूषण गुप्ता, भोला दत्त शर्मा, टीडी शाह, रिंकू सूद, बलविंदर मोहन, ललित शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, छबिन्द्र शर्मा, शिवराज शर्मा, चुन्नी लाल, श्याम ठाकुर, यशवंत शर्मा, सुंदर लाला, सहित ट्रक एवं टैक्सी यूनियनों के सदस्य, अनेक व्यापारी तथा करदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *