सुरभि न्यूज़
आकिल खान, कुल्लू
कुल्लू शहर के पिरडी में स्थित सिटी चॉइस इन होटल में बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी आइसक्रीम के दीवाने अब दिल्ली वाला स्वाद का आंनद ले सकेंगे। अब देशभर में स्वाद के लिए मशहूर गिआनी आइसक्रीम का लुत्फ लेने के लिए शिमला या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। कुल्लू के सिटी चॉइस इन होटल में गिआनी आइसक्रीम का नया पार्लर शुरू हो गया है। पार्लर खुलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गिआनी आइसक्रीम अपने पुरे भारत में प्रीमियम फ्लेवर, ताजगी और उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआत 1956 में नई दिल्ली के चांदनी चौक, फतेहपुरी में ज्ञानी गुरचरण सिंह ने ‘ज्ञानी-दी-हट्टी’ के नाम से की थी।
पाकिस्तान के फैसलाबाद से आकर बसे गुरचरण सिंह का रबड़ी-फालूदा और मैंगो शेक लोगों को इतना पसंद आया कि ब्रांड देखते ही देखते फेमस हो गया। 1999 में राजौरी गार्डन में पहला बड़ा स्टोर खुला। आज हरियाणा के मानेसर में आधुनिक प्लांट में उत्पादन होता है और पूरे भारत में 300 से ज्यादा स्टोर हैं। अब यह स्वाद कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे पिरडी (मौहल) स्थित सिटी चॉइस इन में उपलब्ध है।
यहां अब यह स्वाद कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे पिरडी (मौहल) स्थित सिटी चॉइस इन में उपलब्ध है। यहां ग्राहकों को विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम, शेक और कुल्फी मिलेगी। साथ ही अन्य स्वादिष्ट डेजर्ट भी उपलब्ध होंगे।
सिटी चॉइस इन के दीपक सोनी ने कहा कि बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक सभी के लिए यह पार्लर आकर्षण का नया केंद्र बनने की पूरी उम्मीद है। उनका उद्देश्य कुल्लूवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को उच्चतम क्वालिटी के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ और बेहतर सेवा देना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नए पार्लर में आकर गिआनी के विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम, शेक और कुल्फी के साथ अन्य स्वादिष्ट डेजर्ट का भरपूर आनंद लें।













