सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर
जिला बिलासपुर की बामटा पंचायत का बीते दिन साधारण अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कौशल्या देवी ने की जबकि सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिवेशन में पंचायत में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रधान ने बताया कि पंचायत मैं पैदल रास्तों निर्माण व साफ सफाई, चिट्टा नशामुक्त अभीयान और अवारा व पालतू कुत्तों को खुला न छोड़ने पर चर्चा की गई तथा अन्य समस्यायों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
बिलासपुर के डीएसपी शिव चौधरी ने पंचायत के उपस्थित पदाधिकारियों और ग्रामीणों से पंचायत को चिट्ठे से मुक्त करने के लिए जागरूकता और निगरानी रखने का अनुरोध किया। चिट्टा बेचने व सेवन करने वालों पर सभी पंचायत वासी निगरानी रखें। जो भी चिट्टा नशे में संलिप्त पाया जाता है उसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधि या फ़िर पुलिस को दे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव सहयोग देने के लिए पंचायत और ग्रामीणों के साथ खड़ी है।










