सम्मान : कुल्लू से हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील में फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संबंध रखने वाले हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी दीप लाल भारद्वाज को ब्राजील के ‘फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय’ (International University of Culture, Art and Science) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन’ (Certificate of Appreciation) से नवाजा गया। वहीं जम्मू-कश्मीर से दिव्यांश बाबा को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।

​सम्मान प्राप्त करने के बाद दीप लाल भारद्वाज ने इसे अपने और पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह मान-सम्मान मेरे गुरुजनों, माता-पिता, टीम के पदाधिकारियों और सभी श्रोताओं की मेहनत और दुआओं का फल है। यह उपलब्धि मुझे भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ समाज, कला और संस्कृति की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

दीप लाल भारद्वाज ने विशेष रूप से डायरेक्टर जनरल (ब्राजील) एंबेसेडर मार्सेला मेंडेस ज़बाला, फाउंडर एवं प्रेसिडेंट (फिलिस्तीन) फ़िलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का धन्यवाद व आभार प्रकट किया जो इतना बड़ा मान सम्मान दिया। डॉ. बासम बिशारा ज़बलाह, दीपक पंचोरे तथा शेख शकील हैदर का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

​दीप लाल भारद्वाज समाज सेवा और कला-संस्कृति के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं और ​इससे पहले उन्हें सैंकड़ों जिला, राज्य और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। ​यह उनका 17वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले उन्हें 16 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके है।​वे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड और ‘एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड’ में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *