लाहौल-स्पीति जिले की 48 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत की जाएगी विशेष ग्राम सभाएं

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केलांग, 24 जुलाई

लाहौल-स्पीति जिले की सभी 48 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने के लिए 03 से 05 अगस्त 2026 तक विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त किरण भड़ाना ने जनभागीदारी और स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर विकास योजनाएं बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

विकास खण्ड लाहौल में 34 ग्राम पंचायतें है। जिनमें ​03 अगस्त 11 पंचायतों शान्शा, तान्दी, गौशाल, बरबोग, जुन्डा, केलांग, खंगसर, कोकसर, उदयपुर, तिंगरट और जाहलमा।

​04 अगस्त 11 पंचायतों रानिका, कोलोंग, किशोरी, गोंधला, सिस्सू, सलग्रां, दारचा, मूरिंग, चिमरट, नालडा और गोहरमा।

05 अगस्त 12 पंचायतों शकोली, मडग्रां, तिन्दी, त्रिलोकनाथ, जोबरंग, थिरोट, यूरनाथ, वारपा, मूलिंग, कारदंग, मालंग और शूलिंग मे ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

​इसी तरह विकास खण्ड स्पीति 14 ग्राम पंचायतों के लिए 03 अगस्त 09 पंचायतों डेमुल, ढखर, किब्बर, गियू, तावो, लांगचा, हल, काजा और लालुंग तथा ​04 अगस्त 05 पंचायतों खुरिक, लारा, सगनम, कुंगरी और लोसर में ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

​लाहौल-स्पीति उपायुक्त किरण भड़ाना ने स्थानीय विकास की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को सीधे ग्राम स्तर पर पहचान कर विकास योजना तैयार करने के उदेश्य से ग्रामीणों की अधिकतम उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी संबंधित सरकारी विभागों के फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *