​जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अब 7 अगस्त तक करें आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

​प्रताप अरनोट, कुल्लू, 01 अगस्त

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए पंजीकरण की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 की गई

कुल्लू जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाँचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), बंदरोल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रशासन ने चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब योग्य अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

​विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई थी, जिसे छात्रों व अभिभावकों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया गया है।

​जिला कुल्लू के ऐसे सभी छात्र, जो वर्तमान में किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पाँचवीं में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के पात्र हैं।

अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभिभावक दूरभाष नंबर 94185-38510 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *