बरोट में 3 से 18 अगस्त तक निर्धारित तिथियों पर बाधित रहेगी बिजली

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

​खुशी राम ठाकुर, मंडी/बरोट

​बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। विद्युत् उपमंडल बारोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 11 केवी सुधार फीडर के नीचे और आसपास फैले पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई, ढीले तारों व जम्परों को कसने और निरंतर अर्थ वायर स्थापित करने का कार्य किया जाना है।

​इस आवश्यक मर्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तरस्वान, सुधार, कथोग और शिल्हबधानी के अधीन आने वाले समस्त क्षेत्र में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16 और 18 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथियों के दौरान मौसम खराब रहता है, तो यह कार्य आगामी घोषित तारीखों तक यथावत जारी रहेगा।

​विभाग ने जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन (Vodafone/Vi) और बीएसएनएल (BSNL) के टॉवर ऑपरेटरों समेत अन्य डीजी सेट (DG Set) मालिकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बिजली कटौती के दौरान उनके जनरेटर की सप्लाई गलती से भी वापस मुख्य लाइन (Reverse Feed) में न आए, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो।

​सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस मर्मत कार्य के दौरान विभाग को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *