जेएनवी बंदरोल में स्वच्छता पखवाड़ा: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, बंदरोल/कुल्लू

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), बंदरोल में 08 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत एक विशेष स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा परिसर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रताप सिंह ठाकुर ने सभी को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में परिसर और समाज को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

इस आयोजन में ‘मेरा युवा भारत’, कुल्लू की टीम ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, धर्मेंद्र, सुमन व्यास एवं आशीष ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसकी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दिया और युवाओं को स्वच्छता अभियानों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने ‘मेरा युवा भारत’ की टीम और विद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारियों का भी विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *