कुल्लू में 13 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू: ‘बारबेक्यू नेशन’ भरेगा किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पद, 10वीं पास को मौका

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 11 अगस्त 

जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध आतिथ्य कंपनी ‘बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड’ (Barbeque Nation Hospitality Ltd.) द्वारा एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस साक्षात्कार के माध्यम से किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

​जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 11,000 रुपये इन-हैंड मासिक वेतन के अलावा पीएफ (PF) और ईएसआईसी (ESIC) की सुविधा दी जाएगी, जिससे कुल सीटीसी (CTC) 16,000 रुपये प्रति माह रहेगा। चयनित युवाओं का कार्यस्थल दिल्ली, पुणे, मुंबई और गुजरात रहेगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं है, वे विभागीय पोर्टल www.eemis.hp.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज और जानकारी

योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों—जैसे हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता के अंकपत्र, और रोजगार पंजीयन कार्ड—के साथ निर्धारित तिथि व समय पर जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू पहुंचे।

​प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *