सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) सर्किल शमशी के अंतर्गत जीएचएनपी डिवीजन शमशी और वन्यजीव प्रभाग कुल्लू में रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग ने सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एक सेवानिवृत्त कानूनगो और दो सेवानिवृत्त पटवारियों का पुनर्नियोजन किया जाना है।
प्रमुख योग्यताएं एवं शर्तें:
- आयु सीमा: 20 जुलाई 2026 को आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अनुभव: हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में सेवानिवृत्ति से पूर्व न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
- विभागीय स्थिति: आवेदक के विरुद्ध कोई भी विभागीय या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
मानदेय एवं सेवा अवधि:
चयनित कानूनगो को ₹50,000 तथा पटवारी को ₹40,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। यह पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से 1 वर्ष के लिए होगा, जिसे आवश्यकता और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन वन संरक्षक, जीएचएनपी सर्किल शमशी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में वन संरक्षक जीएचएनपी सर्किल शमशी या प्रभागीय वन अधिकारी, वन्यजीव प्रभाग कुल्लू के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
अपूर्ण या अंतिम तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01902-265320 पर संपर्क किया जा सकता है।











