लद्दाख स्काउट्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: 21 अगस्त को स्टिंगरी में होगी सेना भर्ती रैली

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, केलांग (लाहौल-स्पीति)

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर द्वारा यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत 21 अगस्त 2026 को स्टिंगरी (केलांग) में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

​इस बात की जानकारी देते हुए सहायक उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति, कुनिका ऐकर्स ने बताया कि यह भर्ती रैली जिला लाहौल एवं स्पीति के पात्र अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रशासन ने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस गौरवपूर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले योग्य युवाओं को लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में अग्निवीर के रूप में सेवा करने का मौका मिलेगा।

​सहायक उपायुक्त ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि यानी 21 अगस्त को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्टिंगरी में उपस्थित होकर भर्ती रैली में भाग लें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *