मनाली में 22 अगस्त को खाद्य कारोबारियों के लिए FoSTaC प्रशिक्षण कार्यशाला

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, मनाली

मनाली शहर के खाद्य कारोबार से जुड़े दुकानदारों एवं व्यापारियों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को दोपहर 2 बजे वाइल्ड लाइफ ऑडिटोरियम हॉल, मनाली में FoSTaC (Food Safety Training and Certification) के तहत कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन FSSAI कुल्लू द्वारा किया जा रहा है। इसका नेतृत्व FSSAI कुल्लू के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा करेंगे। प्रशिक्षण में रेस्टोरेंट, ढाबे, सब्जी एवं फल विक्रेता, किराना दुकानदार तथा प्रसंस्कृत और अप्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से जुड़े अन्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान FSSAI लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें व्यापारी अपने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित कार्य करवा सकेंगे। इसके अलावा व्यापारियों को अपनी शिकायतें, समस्याएं और अन्य कठिनाइयां FSSAI अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर भी मिलेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभी संबंधित खाद्य कारोबारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण के साथ-साथ लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कैंप का भी लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *