सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी स्थित राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने की, जबकि पीटीए सचिव एवं प्रोफेसर ऋषभ चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें कमलेश कुमारी को अध्यक्ष, रतन चंद को उपाध्यक्ष, कृष्णकांत को कोषाध्यक्ष तथा बुधि सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह एवं पीटीए सचिव प्रोफेसर ऋषभ चौहान ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित तथा अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पीटीए महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।











