कुल्लू के भुंतर और आसपास के क्षेत्रों में 27अगस्त को 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 26 अगस्त

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के उप-मण्डल भुंतर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 27 अगस्त 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार मरम्मत कार्य और रखरखाव के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

सहायक अभियंता (विद्युत उप-मण्डल भुंतर) ने बताया कि 33/11 के.वी. सब-स्टेशन भुंतर से ट्रक यूनियन तक 11 के.वी. लाइन की मरम्मत, सामान्य रखरखाव और पीडीएनए (PDNA) योजना के तहत 250 के.वी.ए. की 11 के.वी. एचटी लाइन की बहाली का कार्य किया जाना है।

इस कट से 11 के.वी. हाथीथान, 11 के.वी. शाट और 11 के.वी. मौहल फीडर से जुड़े भुंतर के समस्त बैंक एवं मेन बाजार, औद्योगिक क्षेत्र शामशी, सब्जी मंडी, इंडियन ऑयल, हरी-हर हॉस्पिटल, हाई स्कूल हाथीथान, संध्या पैलेस और ट्रक यूनियन। धार्मिक व सार्वजनिक स्थल में  गुरुद्वारा, बिजली महादेव, नाग मंदिर का आसपास का क्षेत्र तथा हाथीथान, गड़सा रोड, नरोगी, जच्छनी, बड़ा भूईन, आंबेडकर नगर, जिया, छरौड़ नाला, बढ़ोगी, चौंग, जलूग्रां, शाट, छमाहण, भ्रूण, धारा, रतोचां, मौहल चौक और अंगोरा फार्म इलाके प्रभावित होंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 27 अगस्त को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह रखरखाव कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *