एसआरडीए संस्था ने ‘एक बूटा माँ के नाम’ योजना के तहत रोपे 3500 पौधे, द्रंग क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट (चौहारघाटी)

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चौहारघाटी के थल्टूखोड़ (तहसील पद्धर, जिला मंडी) स्थित समाजसेवी संस्था ‘सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन’ (एसआरडीए) ने इस वर्ष भी बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘एक बूटा माँ के नाम’ योजना के तहत संस्था ने द्रंग क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

संस्था प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि 5000 पौधों के लक्ष्य में से संस्था अब तक 3500 पौधे सफलतापूर्वक रोप चुकी है। इस अभियान में द्रंग क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों के 19 गांवों से 570 महिला-पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसमें local महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय किसानों का विशेष योगदान रहा है।

वन मंडल अधिकारी जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा, वन मंडल अधिकारी मंडी, वन परिक्षेत्र अधिकारी उरला शिवम रतन, केशव राम और वन विभाग की टीम ने पौधे उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इसके अलावा पद्मश्री नेकराम शर्मा का पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ।

इस पूरे पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में एसआरडीए के कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त, संस्था कार्यकर्ता आरती ठाकुर और पूर्व सहायक अभियंता संतराम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *