सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, चंडीगढ़
एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक ‘राष्ट्रीय खेल सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
खेल सप्ताह का शुभारंभ 27 अगस्त 2026 को कार्मिकों द्वारा एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के उद्देश्य से ली गई ‘फिट इंडिया शपथ’ के साथ हुआ था।
विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
27 से 30 अगस्त तक चले इस आयोजन के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में कार्मिकों एवं कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ के लिए लेमन स्पून रेस, चेस, कैरम और रस्सा-कस्सी जैसे विभिन्न मनोरंजक और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (तकनीकी) राजब हुसैन सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












