सुरभि न्यूज
बिलासपुर, 29अगस्त
बिलासपुर जिला के बामटा पंचायत क्षेत्र में आज से गुगा मंडलियाँ गुगा गाथा गाने को निकल पड़ी हैं! नोग टिक्कर की सरवन एंड पार्टी आज पूरे बध्यात गाँव में गुगा गाथा गाती रहीं! छे सात सदस्यों के साथ नंगे पैर ये टोली घर घर जा कर गुगा गायन कर रही है,
मुंडीया सरवन कुमार ने बताया कि वे और उनकी पार्टी पिछले 25 बरसों से रक्षा बंधन से गुगा नवमी तक के नौ दिन नंगे पैर आस पास की 5-6 पंचायतों में गुगा गाथा सुनाते आ रहे हैं, और ग्रामीण भी उन्हें बड़े ध्यान से सुनते हैं साथ ही गुगा जहरवीर के नाम पर वस्त्र, अनाज और धन अर्पित करते हैं! गुगा नवमी को सारी टोली इक़ट्ठी हो कर गुगा मन्दिर जा कर पूजा अर्चना और गुगा आरती गा कर समापन करते हैं!!











