सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, शिमला
मुख्यमंत्र ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जीवन के कुरुक्षेत्र में संशय और कठिन परिस्थितियां घेर लेती हैं, तब योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दी गई श्रीमद्भगवद्गीता व्यक्ति के भीतर साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का संचार करती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलने, निष्ठापूर्वक कर्म करने और प्रेम एवं सद्भाव को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती हैं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में धर्म का प्रकाश, कर्म की निष्ठा और प्रेम की मधुरता कायम रहे। जय श्री राधे कृष्ण।











