कुल्लू में 12 और 13 सितंबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 11 सितंबर।

विद्युत उपमंडल नंबर-1 कुल्लू के सहायक अभियंता ई. अक्षय सूद ने बताया कि 11 केवी गांधीनगर, सरवरी और ढालपुर फीडरों की लाइनों में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 12 और 13 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

12 सितंबर को 11 केवी गांधीनगर फीडर के अंतर्गत टीवी टावर, चुंगी शास्त्री नगर, अपर बदाह और लोअर बदाह सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 11 केवी सरवरी व ढालपुर फीडरों के अंतर्गत जुडिशियल कॉम्प्लेक्स, ढालपुर, बीएसएनएल कॉम्प्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरेन, बस अड्डा, शीतला माता, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शीशामाटी, देवधार, शेताफाट, चामुंडा नगर, अपर मियां बेहड़, आईटीआई और जीएम इंडस्ट्री क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त 13 सितंबर को प्रेस क्लब, कॉलेज, कैटल मैदान के आसपास, बालाबेहड़, महंत बेहड़, लोअर ढालपुर, होटल शोभा, रमणीक, ग्रीन पीस कॉलोनी और शीशामाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभाग के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *