सुरभि न्यूज़
शिमला, 11 सितंबर
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे होगा।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से हेल्पर के पांच पद, ऑपरेटर के दो पद तथा फोरमैन के तीन पद भरे जाएंगे। हेल्पर के पांच पदों में तीन पुरुष और दो महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 किसी भी स्ट्रीम में निर्धारित की गई है, जबकि ऑपरेटर और फोरमैन पदों के लिए आईटीआई अथवा डिप्लोमा होना आवश्यक है। हेल्पर को 12,750 रुपये, ऑपरेटर को 13,560 रुपये और फोरमैन को 15,390 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित है तथा पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98160-33167 और 98822-96256 पर संपर्क किया जा सकता है।










