सुरभि न्यूज़
बक्सर, बिहार
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए भूपेंद्र गुप्ता और राजेश कुमार चंदेल ने बक्सर ताप विद्युत परियोजना परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया।
बिहार के बक्सर जिले के चौसा में स्थित 1320 मेगावाट क्षमता की बक्सर ताप विद्युत परियोजना का निष्पादन एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) द्वारा किया गया है।
परियोजना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया गया। पौधारोपण को परियोजना के सतत विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।











