कुल्लू जिला के कराड़सू में 116 बीपीएल लाभार्थियों के दस्तावेज सत्यापित, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, कुल्लू

“मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना” के अंतिम चरण के तहत नगर विकास खंड के कराड़सू में एक विशेष आईईसी एवं संवाद शिविर का आयोजन किया गया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस शिविर में अरछंडी, गाहर, रौगी, सोयल-द्वितीय, कायस और कराड़सू पंचायतों के 116 चिन्हित बीपीएल लाभार्थियों के दस्तावेजों का सफल सत्यापन किया गया।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने योजना के मुख्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता, 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली और पक्के मकान के निर्माण के लिए सीधी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

आगामी विशेष शिविर: 15 सितंबर: कटराईं (193 लाभार्थी), 16 सितंबर: शालीन (90 लाभार्थी), 18 सितंबर: राईसन (178 लाभार्थी) तथा इसके अलावा, सोमवार को नगर वेन्यू में 167 चिन्हित लाभार्थियों के साथ-साथ योजना से छूटे अन्य पात्र परिवारों को भी दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मुकेश सहित विभिन्न विभागों के अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *