कुल्लू जिला के अम्बेडकर भवन पतलीकुहल में विकास खंड नग्गर की 9 पंचायतों के बी.पी.एल परिवारों के साथ विधायक  भुवनेश्वर गौड़  ने किया संवाद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 15 सितम्बर

मुख्यमंत्री ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कटराईं के अम्बेडकर भवन में विकास खंड नग्गर की नौ ग्राम पंचायतों के बीपीएल परिवारों के लिए संवाद सभा एवं प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 193 लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और पात्र परिवारों से योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बीपीएल पात्रता से संबंधित जानकारी दी। शिविर में आईपीएच के एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में दुआड़ा, कटराईं, ब्रान, हलाण-2, शीला हलाण, पनगा, रियाड़ा, बड़ाग्रां और जाणा पंचायतों के बीपीएल परिवारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *