टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों पर भर्ती, कुल्लू रोजगार कार्यालय में 22 सितंबर को होगा कैम्पस इंटरव्यू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 15 सितंबर

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन लिमिटेड, नालागढ़ द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फ्लोर स्टाफ के कुल 150 रिक्त पदों को भरने हेतु जिला रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी नविनोद कुमार ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख योग्यता एवं शर्तें:

  • पद का नाम: फ्लोर स्टाफ (पुरुष उम्मीदवार), कुल पद: 150, शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास, आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच, वेतनमान: 14,300 रुपये प्रति माह व कार्यस्थल: नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश)

इंटरव्यू की तिथि एवं समय:

  • दिनांक: 22 सितंबर 2026, समय: प्रातः 11:00 बजे, स्थान: जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू

आवश्यक दस्तावेज:

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

आवेदक का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण नहीं है, तो उम्मीदवार पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं और इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *