सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 16 सितंबर
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बाजारों, दुकानों, प्रदर्शनी स्थलों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों के आवंटन एवं नीलामी का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव इस वर्ष 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान विभिन्न बाजारों के प्लॉटों का आवंटन/नीलामी निर्धारित तिथियों पर प्रातः 11 बजे से की जाएगी।
5 अक्टूबर को कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट तथा मनियारी, 6 अक्टूबर को लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें (डोम सहित), होटल-ढाबा तथा बास्केटबॉल ग्राउंड, 7 अक्टूबर को हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस तथा नए/पुराने जूतों की मार्केट, 8 अक्टूबर को प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल, 9 अक्टूबर को सरकारी/गैर-सरकारी स्टॉल एवं ओपन स्पेस, 10 एवं 12 अक्टूबर को मीना बाजार-I, II एवं III।, 13 एवं 14 अक्टूबर को समस्त मार्के, 15 अक्टूबर को हॉजरी मार्केट, 16 अक्टूबर को समस्त मार्केट, 17 एवं 18 अक्टूबर को पुराने कपड़ों की मार्केट यानी फ्ली मार्केट, 19 एवं 20 अक्टूबर को राजा कैम्प एरिया तथा नई रेडीमेड गारमेंट मार्केट तथा 21 अक्टूबर को बर्तन मार्केट के पीछे पार्किंग, प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग एवं ओपन स्पेस (पुराने जूते की मार्केट) के प्लॉटों का आवंटन/नीलामी की जाएगी।
प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों एवं व्यापारियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्लॉट खरीदने के लिए प्लॉट आवंटन कार्यालय, मल्टीपर्पज भवन (सबसे ऊपरी मंजिल), उपायुक्त कार्यालय के समीप, ढालपुर, कुल्लू में संपर्क करने को कहा है।
कुल्लू दशहरा उत्सव में दुकान अथवा स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यापारी जिला कुल्लू की आधिकारिक वेबसाइट hpkullu.nic.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










