रेड रिबन क्लब बंजार कॉलेज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रिया कुमारी बनीं अध्यक्ष

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
बंजार, कुल्लू।

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के सम्मेलन कक्ष संख्या-103 में बुधवार को रेड रिबन क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर रामा नंद ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता ने किया।

बैठक के दौरान एड्स सहित अन्य गंभीर एवं लाइलाज बीमारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। क्लब के संयोजक ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव, रोकथाम और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों को एड्स रोकथाम से संबंधित प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

बैठक में रेड रिबन क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की प्रिया कुमारी को अध्यक्ष, संगीता देवी को उपाध्यक्ष और डोल्मा देवी को सचिव चुना गया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की तनीषा को मीडिया प्रभारी तथा मोनिका देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा दुर्गा देवी, वंदना, मनीषा, डिंपल ठाकुर, हेम लता और गायत्री देवी को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक के समापन से पहले दिसंबर माह में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही क्लब की वित्तीय जानकारी भी सदस्यों के साथ साझा की गई।

अंत में रेड रिबन क्लब के संयोजक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक को औपचारिक रूप से समाप्त किया। यह जानकारी रेड रिबन क्लब के संयोजक द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *