एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 9 अक्तूबर
पंचायत समिति लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दिनेश कुमार को अध्यक्ष तथा अमिता देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी पंचायती राज चुनाव लाहौल स्थित केलांग कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र राम किशन, निवासी गांव एवं डाकघर मूरिंग, उपतहसील उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को पंचायत समिति लाहौल-स्पीति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, अमिता देवी पत्नी रमण, निवासी गांव एवं डाकघर शांशा, तहसील लाहौल, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को पंचायत समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
इस अवसर पर कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं उपाध्यक्ष अमिता देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *