सुरभि न्यूज़
शिमला, 09 अक्तूबर
जिला रोजगार अधिकारी, शिमला द्वारा जिला के पात्र एवं इच्छुक युवाओं को सूचित किया गया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह भर्ती M/s Vertiv Gulf LLC, UAE के लिए रिक्रूटिंग एजेंट ACME Enterprises, मुंबई के माध्यम से की जा रही है।
भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम दो वर्ष के अनुबंध पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए मासिक वेतन 1,100 से 1,300 UAE दिरहम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को नियमानुसार ओवरटाइम, निःशुल्क भोजन अथवा फूड अलाउंस, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास एवं परिवहन सुविधा तथा नियोक्ता द्वारा वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष एक माह का सवैतनिक अवकाश और हवाई टिकट के लिए 2,700 UAE दिरहम का वार्षिक भत्ता भी निर्धारित है।
इन पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन अथवा फिटर ट्रेड में ITI/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा।
भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 16 एवं 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार स्थल की जानकारी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपलब्ध करवाई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित सेवा शुल्क 30,000 रुपये, 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये तथा 1,500 रुपये मेडिकल शुल्क का भुगतान करना होगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व निम्न लिंक पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं:
पंजीकरण लिंक: https://docs.google.com/forms/ d/e/ 1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fxoTON5xq1 7veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/ viewform
जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक ने पात्र युवाओं से आग्रह किया है कि वे विदेश में रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समय रहते पंजीकरण करवाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भर्ती अभियान में भाग लें।










