भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-C का तीसरा द्विवार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को ज्वालामुखी में; केंद्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

​ज्वालामुखी (हिमाचल प्रदेश) :, 09 अक्तूबर 

भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-C, हिमाचल प्रदेश का तीसरा द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को ज्वालामुखी के कोहाला स्थित होटल जे.सी. कैसल में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश परिमंडल की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन करना तथा कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना है।

​अधिवेशन में कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों पर विस्तृत संवाद के लिए महासंघ का शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से उपस्थित रहेगा।

कार्यक्रम में BPEF के सेक्रेटरी जनरल अनंत कुमार पाल, पूर्व सेक्रेटरी जनरल एवं वर्तमान ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी आदरणीय संतोष कुमार सिंह तथा भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ से संबद्ध सभी संगठनों के महासचिव भाग लेंगे।

​केंद्रीय नेतृत्व 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक सदस्यों के बीच मौजूद रहकर कर्मचारी एजेंडों, उनके अधिकारों और भविष्य की कार्ययोजना पर सीधा संवाद स्थापित करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने परिमंडल के सभी सदस्यों से इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में समय पर पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *