कुल्लू दशहरा में बजंतरियों को मिलेगा ऐतिहासिक सम्मान और सुविधाएँ – सुंदर सिंह ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू 24 अक्तूबर

हिमाचल प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए बजंतरियों, और देव-संस्कृति से जुड़े विभिन्न वर्गों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजतरियों को दी जाने वाली सहायता राशि कोई केवल वित्तीय मदद नहीं, बल्कि उनके समर्पण और भक्ति के प्रति “मान-सम्मान” का प्रतीक है। इस प्रक्रिया को सरल बनाते हुए तहसीलदार और प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर ही फॉर्म भरवाए जा रहे हैं तथा इस प्रोत्साहन राशि का त्वरित भुगतान आज से ही शुरू कर दिया गया है ताकि दशहरा उत्सव के दौरान ही सभी को इसका लाभ मिल सके।

भविष्य की योजना साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से दशहरा शुरू होते ही पहले ही दिन से यह राशि प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य संबंधित समूहों को भी स्वीकृत राशि देने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ अध्यक्ष मेहर सिंह ने स्वागत संबोधन देते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया
इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, तहसीलदार अनिल कुमार महासचिव देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ प्रेमचंद सोनी सहित देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ के समस्त लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *